• २०८३ मंसिर १२, शुक्रबार

जीवन की सच्चाइयों से रूबरू कराता है अशोक बाबू माहौर का लघुकथा संग्रह ‘दरारों सी ज़िंदगियाँ’

नई दिल्ली ।

साहित्य समाज का दर्पण होता है और अच्छी रचनाएँ पाठकों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराती हैं । इसी क्रम में लेखक अशोक बाबू माहौर का लघुकथा संग्रह ‘दरारों सी ज़िंदगियाँ’ पाठकों के लिए एक विचारणीय कृति है । इस पुस्तक में लेखक ने सामाजिक विसंगतियों, मानवीय संवेदनाओं, पारिवारिक रिश्तों, जीवन के संघर्षों और आम आदमी की पीड़ा को अपनी लेखनी के माध्यम से अभिव्यक्त किया है ।

पुस्तक की लघुकथाएँ समाज के उन पहलुओं को उजागर करती हैं, जिन पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता । सरल भाषा, सहज शैली और यथार्थपरक अभिव्यक्ति इसकी विशेषता है । लेखक ने छोटी-छोटी घटनाओं के माध्यम से जीवन के बड़े सवाल उठाए हैं ।

यह संग्रह पाठकों को संवेदनशील बनाने के साथ-साथ सामाजिक परिस्थितियों पर सोचने और आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित करता है । सामाजिक विसंगतियों, रिश्तों की दरारों और मानवीय संवेदनाओं को शब्द देती हैं पुस्तक की रचनाएँ ।

साहित्य प्रेमियों और लघुकथा पढ़ने में रुचि रखने वालों के लिए यह पुस्तक उपयोगी है । अशोक बाबू माहौर की ‘दरारों सी ज़िंदगियाँ’ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर उपलब्ध है, जहाँ से पाठक इसे घर बैठे खरीद सकते हैं ।