Uncategorized
वो तुम्हें फिर भी तन्हा करेंगे
उन्हें आजादख्याली पसंद नहीं
तुम अपना नाम कुछ भी रखो
वह उन्वान का अर्थ पूछेंगे
वह तुम्हारी मुस्कराहटों का मोल
पीड़ा की वजहें पूछेंगे
वह चाँद पर फिदा लोग
चाँद को दाग़दार कहेंगे !
नीना सिन्हा