• २०८३ कार्तिक ९, आईतवार

‘दिल्ली में कवि अशोक बाबू माहौर को मिला ‘काव्य अक्षर सम्मान’

नई दिल्ली ।

साहित्य, कला एवं संस्कृति को समर्पित ट्रू मीडिया चैनल एवं पत्रिका के तत्वावधान में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को दिल्ली स्थित हिंदी भवन में साझा काव्य-संग्रह ‘काव्य अक्षर भाग-3’ का भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया । श्री ओम प्रकाश प्रजापति द्वारा संपादित इस संग्रह में 52 रचनाकारों की रचनाएँ शामिल हैं ।

समारोह में कवि अशोक बाबू माहौर को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘काव्य अक्षर 2026’ से सम्मानित किया गया । ट्रू मीडिया के मुख्य संपादक एवं कार्यक्रम आयोजक श्री ओम प्रकाश प्रजापति ने अन्य रचनाकारों की उपस्थिति में उन्हें अंगवस्त्र, मग, स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर उन्हें पारंपरिक पगड़ी भी पहनाई गई ।

आयोजकों ने कवि अशोक बाबू माहौर के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में अनेक साहित्यकारों एवं रचनाकारों ने सहभागिता की । इस आयोजन के माध्यम से हिंदी साहित्य, काव्य-सृजन और रचनाकारों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया । दिल्ली -भारत