English Poem
स्याह रातें
जब अपने आँचल में
सुलाना चाहती हैं
प्रेम के गीत
गुनगुनाकर
अपने स्वांस में
प्रेम भरकर
बाँटते हुए प्रेम
मुझे भी,
जीवन के दर्द
आँचलकी ठंडी हवा में
गुम हो जाते हैं
पीडा घट जाती है
थमजाते हैं
निरर्थक व्यतिक्रम
के
बेचैन क्रम,
उद्विग्नता
विरामपाती है
हृदय स्थभाव
मूत्र्त रूप में
गढजाते हैं
चित्रितहो जाते हैं,
मानसिक तूलिका
अपने वैभव को
चित्रित कर पाती है
आँचल और अनिल
दोनों स्याह रातों में
खो जाते हैं
नेहकी ऊंचाइयों में
स्नेह के रथ पर सवार
दर्द को दर्द के
साथ छोडकर ।
अनिलकुमार मिश्र, राँची, झारखंड, भारत
[email protected]